back to top

राजनांदगांव : राजस्व वसूली के लिये वार्डाे में 20 दिसम्बर से 10 जनवरी तक शिविर आयोजित ,द्वितीय चरण में 27 दिसम्बर से 2 जनवरी तक वार्ड नं. 3,8,25,26,27,28,29,40,41,47,48,49 व 50 मेें शिविर…


राजनांदगांव 24 दिसम्बर। कम राजस्व वसूली पर नगर निगम राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं। राजस्व शिविर के प्रभारी अधिकारी उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह को बनाया गया है।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में वैश्विक महामारी केारोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण निगम के राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है।

Advertisements

उपरोक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु प्रातः 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक 20 दिसम्बर से 10 जनवरी तक प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है। जो कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर,समेकितकर,दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी।


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर के प्रथम चरण में दिनांक 20 से 24 दिसम्बर को 14 वार्डो में शिविर आयोजित किया गया जिसमें करदाताओं ने अपने बकाया विभिन्न करों का भुगतान किया और अब द्वितीय चरण में दिनांक 27 दिसम्बर से 2 जनवरी तक वार्ड नं. 3 व 8 के लिये मोतीपुर सामुदायिक भवन में, वार्ड नं. 25 व 26 के लिये पुत्री शाला में, वार्ड नं. 27,28 व 29 के लिये अम्बेडकर भवन भरकापारा में, वार्ड नं. 40,41,47 व 48 के लिये इंदिरा नगर पानी टंकी के पास में एवं वार्ड नं. 49 व 50 के लिये हनुमान मंदिर के पास सिगदई में प्रातः 10ः00 से 4ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शेष वार्डाे में भी वसूली के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page