back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने खैरागढ़ विधानसभा में 1250 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में सहायक मतदान केन्द्र निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों की ली बैठक…

राजनांदगांव 11 जनवरी 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खैरागढ़ विधानसभा के 1250 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में सहायक मतदान केन्द्रों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित 8 सहायक मतदान केन्द्रों के निर्माण के संबंध में सभी राजनीतिक दलों ने सहमति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page