VISION TIMES – भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने सांसद संतोष पांडेय एवम् पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को पुलिस विभाग द्वारा फरार घोषित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह निश्चित रूप से राजनीति से प्रेरित तथा नियोजित षडयंत्र का हिस्सा है।

द्विवेदी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद संतोष पांडेय एवम् पूर्व सांसद अभिषेक सिंह दोनों जनप्रतिनिधियों के दौरा कार्यक्रम की सूचना विधिवत पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जाती है उसी के तहत पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। द्विवेदी ने कहा कि सर्व विदित है कि अक्टूबर माह में सांसद के साथ साथ कई जनप्रतिनिधियों के ऊपर षडयंत्र पूर्वक अपराध दर्ज किया गया ।उसके बाद सांसद पाण्डे राजनांदगांव के जिला कार्यालय में 29 दिसंबर को दिशा कमेटी की बैठक में शामिल हुये।उसके पूर्व 27 नवम्बर से संसद के शीत कालीन सत्र में लगातार सदन में मौजूद रहे।
भिलाई और रिसाली नगर निगम के चुनाव प्रभारी रहकर लगातार उपस्थित रहे।इसके साथ ही साथ कबीरधाम और राजनांदगांव जिले के दौरे पर नित्य प्रति दिन सांसद महोदय रहे जिसकी सूचना विधिवत दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जाती है और समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होता है उसी के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाती है।किंतु इसके बावजूद प्रजातांत्रिक रूप से निर्वाचित सरल सौम्य स्वभाव के धनी सांसद संतोष पांडेय को फरारी घोषित करना निश्चित रूप से राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।










































