back to top

VISION TIMES : लोकसभा अध्यक्ष से मिले सांसद संतोष पाण्डेय…

VISION TIMES – सांसद संतोष पाण्डेय लोकसभा के बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से मुलाकात कर कवर्धा प्रकरण पर खुद पर लगे 18 धाराओ कि जानकारी देते हुए उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Advertisements

सांसद पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस सरकार के दबाव में सांसद जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की अवमानना कर रही है यह ना सिर्फ व्यक्ति विशेष वरन पद की अवमानना है। इस प्रकार की गलत परम्परा कि शुरुवात कांग्रेस सरकार बदले कि भावना से कर रही है।

सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में उन पर 13 धाराए लगी थी जिसे पुलिस राज्य सरकार के दबाव में आकार धाराओ को बढ़ाते हुए 18 कर दी है। इसके अलावा वे लगातार राजनांदगांव क्षेत्र का दौरा कर रहे है व लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हो रहे है, शासकीय बैठके ले रहे फिर भी नियम कानून को दर-किनार कर पुलिस उन्हें फरार घोषित करते हुए संपत्ति की जानकारी मांग रही है। सांसद पाण्डेय ने लोकसभा अध्यक्ष से संरक्षण की मांग करते हुए  विशेषाधिकार हनन पर रोक का आग्रह किया है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page