back to top

राजनांदगांव : माहभर बाद कॉलेजों की पढ़ाई पटरी पर आई , दफ्तरों में भी कामकाज सामान्य…

राजनांदगांव कोरोना के मामलों में कमी के कारण लगभग 1 माह बाद शहर सहित जिले के महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं आज से फिर शुरू हो गई है । दिग्विजय कॉलेज ,विज्ञान और अन्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं । दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय में 10 मार्च से स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। उस समय परिस्थिति को देखकर परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन ली जाएगी शासकीय कार्यालय को भी आज से 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोल दिया गया ।जिससे 1 माह बाद दफ्तरों में कामकाज पटरी पर लौटा।

Advertisements


गौरतलब है कि लगभग 1 माह पूर्व शहर में कोरोना के मामले बढ़ने से महाविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई थी । शैक्षणिक और नॉन शैक्षणिक स्टाफ को भी 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ रोटेशन वाइज बुलाया जा रहा था। अब शहर में कोरोना के मामले काफी कम हो गया है जिसे देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को फिर से चालू किया गया है । इसी कड़ी में आज महाविद्यालय को 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोल दिया गया है ।

स्टाफ को भी पूरी क्षमता के साथ बुलाया जा रहा है दिग्विजय महाविद्यालय में आज स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी असाइनमेंट की उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए पहुंचे उन्हें 10 फरवरी तक उत्तर पुस्तिका जमा करनी है । इसके अलावा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्राइवेट विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी । जिसके हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा की जा रही है इसके चलते महाविद्यालय में आज बड़ी तादाद में विद्यार्थी पहुंचे थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page