back to top

VISION TIMES : शादी समारोह के भोजन से फूड पॉइजनिंग, 17 से ज्यादा ग्रामीण अचानक बीमार… 

सरगुजा में शादी समारोह से लौटे 17 से ज्यादा ग्रामीण अचानक बीमार हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला सीतापुर ब्लॉक के सरगा और देवगढ़ ग्राम पंचायत का है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार सभी गांव के नजदीक ही एक शादी समारोह में गए थे। जहां खाना खाने के बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की समस्या हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक ग्रामीणों को फूड पॉइजनिंग हुई है। जिन्हें तीन मेडिकल ऑफिसर की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page