back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

रायपुर, 26 फरवरी 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद को 27 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री आजाद ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे।

Advertisements

श्री आजाद ने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। श्री आजाद के बलिदान ने युवाओं के अंदर क्रांति की ज्वाला जला दी और वे स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय रूप से कूद पड़े। श्री बघेल ने कहा कि श्री चंद्रशेखर आजाद के देशप्रेम और साहस से हजारों युवाओं को आज भी प्रेरणा मिलती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page