back to top

VISION TIMES : महादेव घाट में पूजा करने गई नाबालिग की खारून नदी में डूबने से मौत…

रायपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट में हादसा हुआ है। खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने नदी से बच्ची की लाश बरामद की।

Advertisements

जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page