
राजनांदगांव – आज स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 में वार्डवासियों की मांग को देखते हुए वार्ड पार्षद नाजमा बेगमआसिफ अली के द्वारा स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 में शीतला मंदिर में बोर में समर्सिबल पम्प और 2000 लीटर की पानी टंकी लगायी गयी।
बहुत दिनों से वार्ड के नागरिकों की मांग थी कि मंदिर में लोग दर्शन करने आते है पानी की आवश्यकता को देखते हुए सुविधा के अनुसार आज उनकी मांग को पूर्ण करते हुए शीतला मंदिर में पानी टंकी एवं समर्सिबल पंप वार्ड पार्षद नाजमा बेगम आसिफ अली को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
समरर्सिबल पम्प का शुभारंभ शहर उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा किया गया इस दौरान वार्ड के वरिष्ठजन ,प्रीत साहू, राधे यादव, गोपाल सिन्हा, विजय यादव, रघु यादव, भगत यादव उपस्थित थे ।









































