राजनांदगांव : डोंगरगढ़ लोको शेड यथावत रखने के लिए सांसद ने लोकसभा में की आवाज बुलंद…

राजनांदगांव – सांसद संतोष पाण्डेय ने आज लोकसभा में डोंगरगढ़ रेलवे लोको शेड को धीरे-धीरे गोंदिया विस्थापन तथा कर्मचारियों के अन्यत्र स्थानांतरण पर रोक लगाने के लिए शून्यकाल में डोंगरगढ़ की जनता व व्यापारियों की आवाज बुलंद की. उल्लेखनीय है कि माँ बमलेश्वरी के साथ ही रेलवे कर्मचारी डोंगरगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. रेलवे कर्मचारियों को अभी रेलवे ने स्थानांतरण का विषय देते हुए आवेदन प्रस्तुत करने का फरमान जारी किया है. उन्होंने विवरण देते हुए  अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया कि डोंगरगढ़ से लोको पायलेट, सहायक लोको पायलट, कैरेज एवम वैगन, पैसेंजर एवम गुड्स पैसेंजर गार्ड यूनियन के रेल्वे कर्मचारियों की संख्या लगातार कम की जा रही है एवम नवीन पदस्थापना नही के बराबर की जा रही है|

Advertisements

उनकी यह आशंका भी व्यर्थ नही है  एक समय बिलासपुर ज़ोन के नागपुर मण्डल में रेल्वे के कर्मचारियों की संख्या डोंगरगढ में ही सबसे अधिक थी परन्तु वर्तमान में केरैज एवम वेगैन आधी से भी कम कर दी गई थी, टिकिट चैकर न के बराबर है,पैसेंजर एवम गुड्स गार्ड की संख्या 300 से 100 कर दी गई है, लोको पायलट गुड्स, सहायक लोको पायलट एवम अन्य कर्मचारियों की संख्या डोंगरगढ में 650 से अधिक है  जिनको डोंगरगढ से पूरी तरह से खत्म किये जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है हाल ही में 70 लोको पायलट का स्थान्तरण अन्यंत्र जगह कर दिया गया|

रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भविष्य के लिए रेल्वे के कर्मचारियों को अपनी इच्छा से अन्यत्र जगह चुने जाने के लिए कहा जा रहा है ज्ञात रहे कि पूर्व में भी लगभग 25 वर्ष पूर्व भाप इंजन का लोको शेड भी यहाँ से गोंदिया स्थान्तरण किया गया था जिसके साथ लगभग 500 कर्मचारी भी कम हुए एवम लगभग 450 करोड़ की लागत से बनने वाली डोंगरगढ़ वाशिंग लाइन का स्थानांतरण 2017 में यंहा से रायपुर शिफ्ट कर दिया गया|

यही हाल रहा तो डोंगरगढ़ शहर एवम आसपास क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होगी. यह भी महत्वपूर्ण है कि सैकड़ो रेल कर्मचरियों ने डोंगरगढ़ में मकान आदि बनाकर स्थायी रूप से बस गए है जिनमे विभिन्न राज्यों के कर्मचारी है. डोंगरगढ़ की जनता व व्यापारियों तथा रेल कर्मचारियों की आवाज लोकसभा में बुलंद करने के लिए स्थानीय जनता व व्यापारियों सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, राम जी भारती,सरोजनी बंजारे, सांसद प्रतिनिधि मोंटी भाटिया, जयपल सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, जैन मेश्राम सहित कार्यकर्ताओ ने सांसद का आभार व्यक्त किया है.