back to top

राजनांदगांव : नगर निगम ग्रीष्म ऋतु में पेयजल उपलब्ध कराने प्रयासरत…

राजनांदगांव 18 अपै्रल। नगर पालिक निगम राजनांदगांव नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करानें कटिबद्ध है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जल विभाग का अमला प्रतिदिन मोहारा शिवनाथ नदी में जल स्तर का निरीक्षण कर रॉ वाटर एवं क्लीयर वाटर जॉच नल घर मोहारा लैब में किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से क्लोरिन, टोटल हार्डनेश, पानी के कलर की जॉच, क्लोराईड आदि की जॉच कर भारतीय मानक के अनुरूप पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शिवनाथ नदी स्थित एनीकट में 31 मार्च 2022 की स्थिति में 54 इंच जल स्तर कम हो गया था एवं प्रतिदिन 2 इंच जल स्तर कम होना प्रारंभ हो गया था। जल स्तर की स्थिति को देखते हुए तत्काल दिनांक 01 अप्रैल 2022 से मटियामोती जलाशय से पानी लिये जाने गेट खुलवाया गया। आज दिनांक 18 अपै्रल की स्थिति में एनीकट पूर्ण रूप से भर गया है। वर्तमान में मोखली एनीकट का ओव्हर फ्लो पानी भी मोहारा एनीकट में प्राप्त हो रहा है।

वर्तमान में लगभग 45 दिवस हेतु मोहारा एनीकट में पानी का पर्याप्त संग्रहण है। इसके बाद भी जल स्तर कम होता है तो भविष्य में मोगरा बैराज से नगर निगम क्षेत्र में पेयजल हेतु आरक्षित पानी लिया जाना प्रस्तावित है। नगर पालिक निगम, राजनांदगांव की टीम द्वारा पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखे जाने सत्त निगरानी की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page