back to top

राजनांदगांव : सोलर ड्यूल पंप के संचालन हेतु दिया गया प्रशिक्षण…

राजनांदगांव 20 अप्रैल 2022। के्रडा क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना में स्थापित हो रहे सोलर ड्यूल पंप के संचालन एवं संधारण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कबीरधाम, दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के सेवाकर्ता ईकाई (टेक्निशियन) मैकेनिक, परियोजना परिवेक्षक व पेटी कांट्रेक्टर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements

अधिकृत कंपनी के मैंटेनेंस टीम द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत 403 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं। साथ ही अन्य मद से 2 हजार 549 पंप स्थापित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page