
राजनांदगांव 29 अप्रैल 2022। शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक एवं आयुष योगा वेलनेस सेन्टर राजनांदगांव में विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों के जांच एवं परीक्षण (स्कूटनी) के बाद पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित सूची के संबंध में दावा आपत्ति 13 मई 2022 तक कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगांव में दावा अपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। प्रकाशित सूची का अवलोकन कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी दीनदयाल नगर पानी टंकी के पास वार्ड नंबर 6 चिखली राजनांदगांव के सूचना पटल एवं वेबसाईट www.rajnandgaon.gov.in पर किया जा सकता है।









































