
राजनांंदगांंव।भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राण प्रतिष्ठा पूजन महोत्सव एवं चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर जमात पारा स्थित नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर से मोटरसाइकिल रैली व कलश यात्रा निकाला गया जो शहर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
कायस्थ समाज द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कल कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा शीतला मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के प्रतिष्ठित मार्गो वह चौक चौराहों से होते हुए गांधी चौक में संपन्न हुआ, सुबह 9:00 बजे से देव आवाहन ,मूर्तियों का जलाधिवास, अन्नाधिवास आदि पूजा कार्य संपन्न कराए गए 7 मई को प्रातः 9:00 बजे से देव पूजन मूर्तियों का उत्थापन संस्कार, पुष्पाधिवास किया जाएगा।
तत्पश्चात संध्या शोभायात्रा निकाली जाएगी। 8 मई को मूर्तियों की न्यास के बाद प्राण प्रतिष्ठा होगी। मूर्तियों की प्रथम पूजा, भोग, पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।









































