
राजनांदगांव – दिनांक 01.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक(अ) रजनी श्रीवास सहित जिला बल राजनांदगांव के 01 उ.नि. श्रवण गायकवाड, 02 सउनि. रामचंद दोहतरे एवं भरत लाल सिन्हा, 02 प्रधान आरक्षक रामकुमार पाल एवं अरूण सिंह गुर्जर, 01 आरक्षक ईशान टोप्पो सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट़ कर उनके उज्जव भविष्य की कामना कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सुरेशा चौबे, डी.एस.पी. अजीत ओगरे, डी.एस.पी. (आईयूसीएडब्ल्यू) नेहा वर्मा एवं पुलिस कार्यालय, रक्षित केंन्द्र एवं नक्सल सेल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।









































