
जुलाई माह में अब तक पकड़े 64 मवेशी
राजनांदगांव 11 जुलाई। शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में आवारा पशु मुक्त एवं शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के साथ साथ दुर्घटना मुक्त करने एवं गांव व शहरों के आस पास फसलों, बाड़ियो, उद्यानों आदि की सुरक्षा के लिये रोका छेका संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम सीमाक्षेत्र में निगम के कर्मचारी प्रतिदिन घुमन्तु मवेशी पकडने का कार्य कर रहे है। इसी कडी में शहर के प्रमुख चौक चौराहो से आज 12 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी और जुलाई माह में अब तक 64 मवेशी पकडे़ गये है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने तथा दुर्घटना मुक्त रखने, रोका छेका संकल्प अभियान निगम सीमाक्षेत्र मे चलाया जा रहा है। अभियान में लगे कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन आवारा पशुओं को पकडने का कार्य कर रहे है। जिसमें प्रतिदिन घुमन्तु मवेशियों को पकडने की कार्यवाही की जा रही है। आज शहर के प्रमुख चौक चौराहो राम दरबार मंदिर के पास, गौरी नगर चौक, भाजपा कार्यालय के पास, पुराना बस स्टैण्ड चौक, पोस्ट आफिस चौक, मिल चाल के पास, बल्देवबाग से 12 घुमन्तु मवेशियों को पकडा गया।
उन्होंने बताया कि इस माह जुलाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रांे से 64 मवेशी पकड़े गये, जिन्हे कांजी हाउस में रखा गया था एवं मवेशी छोड़ाने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा गया। यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के कई चौक चौराहो में मवेशियों का जमावड़ा रहता है, जिससे यातायात बांधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के मवेशी मालिकों को मवेशी अपने घर में बांध कर रखने समझाई दी जाती है। उन्होने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।









































