
बाढ़ से हुई क्षति का किया जाएगा सर्वेक्षण
सुकमा 20 जुलाई 2022बाढ़ से हुई क्षति के आकलन के लिए कोंटा नगर के समस्त वार्ड में आज से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। कलेक्टर श्री हरिस. एस द्वारा राजस्व अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त करते हुए समस्त वार्ड पटवारी, सचिवों को सर्वे के लिए नियुक्त किया गया गया। वार्ड पार्षदों के सहयोग से संयुक्त टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हुई संपत्ति क्षति, घरेलू सामान क्षति, पशु क्षति एवं अन्य क्षति का सर्वेक्षण कर क्षतिपूर्ति राशि हेतु प्रकरण तैयार किए जाएंगे।
Advertisements

Advertisements










































