back to top

राजनांदगांव : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, मोहला एवं मानपुर में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए 27 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित…

राजनांदगांव 22 जुलाई 2022। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, मोहला एवं मानपुर में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं की रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए 27 जुलाई 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सीधे जमा अथवा डाक द्वारा भेज सकते हैं।

Advertisements

चयनित विद्यार्थीयों की सूची 30 जुलाई 2022 को विद्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए पेण्ड्री विद्यालय के कक्षा 7वीं में 2 बालक व 2 बालिका, कक्षा 8वीं में 3 बालक व 1 बालिका, कक्षा 9वीं में 1 बालिका एवं मोहला विद्यालय के कक्षा 7वीं में 2 बालक व 4 बालिका, कक्षा 8वीं में 4 बालक व 4 बालिका तथा मानपुर विद्यालय के कक्षा 9वीं में 1 बालक व 1 बालिका की सीट रिक्त है।
चयन एवं प्रवेश की शतें-

आवेदक का विगत कक्षा का परिणाम 60 प्रतिशत या उससे अधिक हो। प्रवेेश के समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए जाति प्रमाण-पत्र (केवल अनुसूचित जनजाति) को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रवेश के संबंध में किसी भी प्रकार के विवाद होने की स्थिती में अंतिम निर्णय संबधित जिला स्तरीय आवासीय विद्यालय समिति का मान्य किया जाएगा। एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेशित एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राएं यदि किसी वर्ष परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते है, तो उन्हें पुन: प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। आवेदन पत्र उपलब्ध न होने पर विज्ञापन में प्रकाशित प्रारूप का टंकन करा कर भी आवेदन किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page