रायपुर- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन में कई फेरबदल किए गए हैं। भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया है जिसमें नीलू शर्मा को पुनः प्रदेश प्रवक्ता और मधुसूदन यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई तो वही प्रदेश उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर सूची जारी की गई है।











































