राजनांदगांव : चिखली चौकी पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर अलग-अलग जगहो पर धारदार चाकू लहराने वालो को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – शहर के अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराने वाले आरोपियों को पुलिस चौकी चिखली की त्वरित कार्यवाही पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा राजनांदगांव एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिषा निर्देष में चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में चौकी चिखली क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने गुण्डा बदमाश प्रवृत्ति के लोगो जो आम लोगों को आए दिन परेशान करते रहते है, जिन्हे प्रतिबंधित करने लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

दिनांक 13.09.2022 को मुखबीरो से सूचना प्राप्त कर चौकी प्रभारी चिखली के नेतृत्व में चौकी चिखली स्टाफ द्वारा अलग अलग टीम बनाकर तीन अलग -अलग जगहो पर धारदार चाकू लहराने वाले आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया 01. घटना स्थल ग्राम बोरी पंचायत भवन के पास से आरोपी पारख साहू उर्फ विक्की साहू पिता दिलीप साहू उम्र 19 साल साकिन जोरातराई ओपी चिखली राजनांदगांव, 02 घटना स्थल ग्राम बोरी कांकेतरा मोड़ चौकी चिखली के पास से आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता षिवा ताम्रकर उम्र 20 साल साकिन ग्राम बोरी वार्ड नं. 07 चौकी चिखली राजनांदगांव, 03. घटना स्थल चिखली रमन बाजार के पास से आरोपी बिज्जू नेताम पिता दिलीप नेताम उम्र 20 साल साकिन जोरातराई चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया तथा आरोपियो को ज्युडिषियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।