back to top

राजनांदगांव : दावा आपत्ति आमंत्रित…

राजनांदगांव 14 सितम्बर 2022। पुनर्गठित डोंगरगढ़ निवेश क्षेत्र के ग्राम चौथना व भर्रीटोला के लिए वर्तमान भूमि उपयोग संबंधी मानचित्र छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के तहत किया गया तैयार है। मानचित्रों एवं रजिस्टर का प्रकाशन 24 अगस्त 2022 को कार्यालय नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के सभाकक्ष में किया गया।

Advertisements

वर्तमान भूमि उपयोग मानचित्रों एवं रजिस्टर में भिन्नता पाए जाने पर जनसामान्य अपना आपत्ति छत्तीसगढ़ राजपत्र साधारण में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों तक कार्यालय नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ व कार्यालय उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव में कर सकते हैं। मानचित्रों एवं रजिस्टर की प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यालय संभागीय आयुक्त संभाग दुर्ग, कलेक्टोरेट जिला कलेक्टर राजनांदगांव, उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव, कार्यालय नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ में किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page