मोहला मानपुर : गोटाटोला एवं वासडी में विद्युत व्यवस्था मजबूत करने खुलेंगे नवीन विद्युत वितरण केन्द्र, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के अथक प्रयास से क्षेत्र में खुशी की लहर….

दोनो सबस्टेशन में बैठेंगे कनिष्ठ अभियंता विद्युत एवम समस्त स्टाफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की सुविधा में वृद्धि करने के लिए प्रदेशभर में 88 नवीन विद्युत वितरण केन्द्र और दो उप संभाग सृजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में वितरण केन्द्र खुल जाने से बिजली संबंधी रखरखाव में तेजी आएगी साथ ही वनांचल के लोगों को बिजली से संबंधित कार्यों के लिए उनके नजदीक ही विद्युत कार्यालय स्थापित होंगे। उन्होंने छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों विशेषकर नए जिलों में वितरण केन्द्रों की स्थापना को प्रमुखता देने के भी निर्देश दिए हैं।

इसी के तहत मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के वासडी एवं गोटाटोला में भी नवीन विद्युत वितरण केंद्र की स्वीकृति हुआ है। वासडी क्षेत्र में जहां लगभग 46 गांव के लोग सब स्टेशन से लाभान्वित होंगे वहीं गोटाटोला क्षेत्र में लगभग 49 ग्राम के ग्रामीण विद्युत सब स्टेशन से लाभान्वित होंगे। दोनो विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता विद्युत के साथ साथ सम्पूर्ण स्टाफ सेवा देंगे।

मोहला मानपुर विधानसभा के दो महत्वपूर्ण क्षेत्र में नवीन वितरण केंद्र खुलने से ग्रामीणों एवम स्थानीय जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। सभी ने एक स्वर में संसदीय सचिव छ ग. शासन एवं विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी का कोटि कोटि धन्यवाद एवम बधाई दीए।

महामंत्री संजय जैन, राजेंद्र जुरेशिया, अगणु राम कुमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष नोहरू कुमेटी, जनपद अध्यक्ष लगनू राम चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गमीता लोनहरे, अब्दुल खालिक, कपिल कोमरे, अजय राजपूत, दीपिका सिंह, कुमार कोरेटी, हीरामन विषकर्मा, राजेंद्र चक्रधारी, कमलेश नेताम, दिलीप सीगने, मीना मांझी, लता साव, नगीना साहू, हेमा साहू, गंगा साहू, संध्या बोरकर, सरस्वती ठाकुर, मनीष निर्मल सुरजीत ठाकुर ने विधायक एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।