VISION TIMES : भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता की थीम ‘ पर्यावरण बचाओ’ था। इस रंगोली प्रतियोगिता में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर मनमोहक रंगोली बनाई।

इस प्रतियोगिता में बी एस-सी प्रथम वर्ष की छात्रा हेमलता ने प्रथम स्थान, तनु बंजारे ने द्वितीय स्थान और भुनेश्वरी एवं मीनाक्षी साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेनू वर्मा थीं।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, कुलपति डॉ. एच. के. पाठक और कुलसचिव डॉ वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार की प्रेरणा से आयोजित हुआ।