back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर नेशनल हाईवे पर बगैर सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों तथा तीन सवारी दोपहिया चालकों व नो पार्किंग में रखे वाहनों पर यातायात पुलिस की धुआंधार चालानी कार्यवाही जारी…

आज दिनांक 15.12.2022 को 101 वाहन चालकों से कुल 36100/- रूपयें समन शुल्क किया गया वसूल।

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 15.12.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा अभियान चलाकर नेशनल हाईवे पर बगैर सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों तथा तीन सवारी दोपहिया चालकों व नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर धुआंधार चालानी कार्यवाही की गई। 101 वाहन मालिकों के विरूद्ध 36100/-रूपये चलानी कार्यवाही की गई, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page