back to top

राजनांदगांव : करेला भवानी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

राजनांदगांव – डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के करेला भवानी स्थित खेल मैदान पर रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें प्रथम पुरस्कार 15001, दूसरा पुरस्कार 7501,तीसरा पुरस्कार 3501, चतुर्थ पुरस्कार 1501 रखा हुआ है। जिसमें अतिथि के रूप में गौतम चंद जैन प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री ,अनसुईया नागपुरे जनपद सदस्य ,सुरेश सिन्हा डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजू सिंह राजपूत महामंत्री, राजेंद्र जंघेल सरपंच ने सबसे पहले मां भवानी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दिपक जलाकर पुजा अर्चना की और खेल मैदान पर जाकर रिबन काटकर विधिवत खेल का शुभारंभ की और अपने उद्बोधन भाषण में कहा खेल का आयोजन कराने के लिए आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई साथ ही खेलने वाले खिलाड़ी भाई चारे के साथ मैच खेले जिसमें उपस्थित थे गौतम चंद जैन प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री ,अनुसुईया नागपुरे जनपद सदस्य खैरागढ़, सुरेश सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजू सिंह राजपूत महामंत्री, कौशल्या कंवर सरपंच, राजेंद्र जंघेल सरपंच ,डॉक्टर एम डी नागपुरे, डागेश्वर वर्मा, गौतम वर्मा ,आयोजन समिति के पदाधिकारी ढालेश्वर वर्मा, मिथुन वर्मा, अश्वनी निषाद, हेमंत लिल्हारे, भावेश कंवर, पितांबर वर्मा, भूपेंद्र निषाद एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page