back to top

VISION TIMES : दो परिवार में खूनी संघर्ष , दो महिलाओं समेत आधा दर्जन हुए घायल…

DEMO PHOTO

कवर्धा कोतवाली अंतर्गत ग्राम चारभांटा में रविवार की सुबह उस समय दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब आपने सामने रहने वाले दो परिवार आपस में भिड़ गए और उनके बीच खुनी संघर्ष शुरू हो गया। बताया जाता है कि इस खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित कुल आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा कोतवाली अंतर्गत ग्राम चारभाटा निवासी निर्मलकर परिवार और यादव परिवार का मकान आमने सामने है। बताया जाता है कि दोनो परिवारों के बीच जमीन को लेकर लम्बे से विवाद चल रहा है जिसे लेकर दोनो परिवारों के सदस्यों के बीच पहले भी कई बार दकरार हो चुकी है। इसी कड़ी में रविवार को भी दोनो परिवारों के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। लेकिन इस बार विवाद इतना बड़ा की उसने खून संघर्ष का रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार वाद विवाद के बीच दोनो पक्षों के सदस्यों ने डंडा, लाठी निकाल ली और एक दूसरे पर टूट पड़े। किसी का सिर फूटा किसी की हट्टी टूटी।

गांव में संभवतः पहली बार हुए इस तरह के खूनी संघर्ष को देख लोगों में दहशत फैल गई और उन्होने तत्काल घटना की सूचना कवर्धा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और खूनी संघर्ष में घायल दो महिलाओं सहित चार पुरूषों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घायल की स्थिति गंभीर बताई है। वहीं पुलिस ने प्रार्थियों की रपट पर आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page