back to top

VISION TIMES : पिकनिक मनाकर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई , पिता-पुत्र की मौत…

DEMO PHOTO

पत्थलगांव, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुल्लू वॉटर फॉल में नये साल का जश्न मना कर लौटते वक्त कार पेड़ से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई। इस कार में 10 लोग सवार थे।

Advertisements


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लू फॉल गया था। सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की। इसके बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि ईको कार में 10 लोग सवार थे। ये लोग अभी गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे। उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

जिसके बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि मरने वालों में पिता पुत्र शामिल है। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने आज बताया कि दो अन्य घायलों डाक्टरों ने रांची रेफर किया है। उनकी हालत अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद कुनकुरी थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस कार में भी सवार लोग कल शाम करीब 6 बजे गुल्लू और बेने के बीच में बड़ी घाटी से नीचे उतर रहे थे। उसी समय मोड़ में कार पेड़ से टकरा गया। जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हो गई 02 घायलों को रांची रेफर किया गया है एवं 04 घायलों को होलीक्रॉस में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page