
रायपुर – छ.ग. शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में दिये गये निर्देशानुसार WDC- PMKSY2.0 अंतर्गत प्रत्येक माईक्रोवाटरशेड कमेटीं सचिव माईक्रोवाटरशेड (संविदा) के एक पद पर भर्ती हेतु वर्ष 2021-22 में जिले के 01 विकासखंड में कुल 01 परियोजना स्वीकृत है। अतएव निम्नानुसार माईक्रोवाटरशेड में सचिव (संविदा) पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।
रिक्त पदों की संख्या
कुल 8 पद
जिला रायपुर कलेक्टर ऑफिस वेकेंसी में रिक्त पदों के नाम
सचिव माइक्रोवाटरशेड संविदा
अनिवार्यता / योग्यता
बारहवीं कंप्यूटर पास
आवेदन की अंतिम तिथि
25/01/2023
रायपुर में बारहवीं और कंप्यूटर पास जॉब किए लिए आवेदन कैसे करें
संविदा नियुक्ति छ.ग. शासन संविदा नियम 2012 में निहित शर्तों के अनुसार की जावेगी। वांछित प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन दिनांक 25/01/2023 को सायं 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, उप संचालक कृषि, कृषि विभाग रायपुर (छ.ग.) पिन कोड – 492001 में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर स्वीकार नहीं किया जावेगा।
लिफाफे के उपर आवेदित पद एवं परियोजना / विकासखंड का नाम अवश्य लिखें।
यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक माईक्रोवाटरशेड समिति हेतु आवेदन करना चाहता है तो प्रत्येक माईक्रोवाटरशेड समिति के लिए पृथक-पृथक आवेदन पत्र जमा करना होगा।
आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा दो लिफाफा 25-25 रूपये के डाक टिकट सहित पत्र व्यवहार के लिए संलग्न किया जाना आवश्यक है।









































