back to top

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को पूरा नहीं करने का सरकार पर आरोप लगाते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…

वेतन बढ़ाने की पुरानी मांग को पूरा नहीं करने का सरकार पर आरोप

Advertisements

राजनांदगांव, 20 जनवरी। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की पुरानी मांग को पूरा नहीं करने का सरकार पर आरोप लगाते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ज्ञात हो कि अनुबंध के आधार पर कार्यरत जूनियर डॉक्टरों ने वेतन नहीं बढने से नाराज होकर राज्य सरकार के खिलाफ काली पट्टी लगाकर कार्य किया।

जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि अनुबंध में जूनियर डॉक्टरों का पारिश्रमिक अन्य चिकित्सकों की तुलना में कम है। वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर राजनांदगांव समेत प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अनुबंधित जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी लगाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी।

बताया जा रहा है कि अनुबंध में पदस्थ जेआर लंबे समय से सरकार से समान वेतन की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। सरकार से कई दफा पत्र व्यवहार भी किया गया है। उनकी मांग शासन स्तर पर सुनवाई नहीं होने के कारण जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल में जाने से पूर्व काली पट्टी लगाकर काम करने का निर्णय लिया था। वहीं शुक्रवार से अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page