back to top

राजनांदगांव : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत…

demo photo

राजनांदगांव / छुरिया, । चिचोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे चिचोला नागपुर मार्ग में गुरुदेव राइस मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक महाराजपुर के रहने वाले हैं। 26 जनवरी को रात्रि लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुए हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई ।

Advertisements

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी होटल से खाना खाकर घर वापस महाराजपुर जा रहे थे इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । घटना इतनी भयानक थी कि दोनों युवक को पहचानना मुश्किल हो गया था दोनों की पहचान मोबाइल और कपड़ों के माध्यम से की जा रही है घटना की जानकारी चिचोला पुलिस द्वारा सरपंच महाराजपुर को सुबह बताने पर पतासाजी की गई।

मोटरसाइकिल के नंबर मोबाइल के माध्यम से दोनों की पहचान रवि कुमार पिता तुमरज उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम महाराजपुर एवं योगेश कुमार पिता खिलावन 23 वर्ष महाराजपुर के रूप में हुई है घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम व शोक की लहर छा गई है। दोनों युवक पढ़ाई कर रहे थे रवि कुमार एम ए . प्रथम एवं योगेश कुमार बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page