
सराफा बाजार में में बड़ा बदलाव देखने को मिला. सोना और चांदी दोनों रेट का ग्राफ विपरीत दिशा में चला. सोना करीब हफ्ते भर बाद 500 रुपये की तेजी के साथ महंगा होना शुरू हुआ है. वहीं चांदी लगातार लुढ़कते हुए एक बार फिर 100 रुपये टूट गई है.

क्या बदला सराफा बाजार में?
पिछले कुछ दिनों से दोनों कीमती धातुओं की कीमत या तो कम हो रही है या फिर थम जा रही है. लेकिन, हफ्ते में पहले बार हुआ है कि सोनें के दाम बढ़े हैं. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 500 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं चांदी के भाव की बात करें तो इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है.
सोने के दाम
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बड़े बाजारों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग की बात करें तो 24 कैरेट का 10 ग्राम प्योर गोल्ड कल के मुकाबले 500 रुपय बढ़कर 54,950 रुपये हो गई है. कुछ इस तरह रहेंगे भाव..
– 22 कैरेट का स्टैंडर्ड गोल्ड 1 ग्राम- 5,233 रुपये
– 22 कैरेट का स्टैंडर्ड गोल्ड 10 ग्राम- 52,330 रुपये
– 24 कैरेट प्योर गोल्ड 1 ग्राम- 5,495 रुपये
– 24 कैरेट प्योर गोल्ड 10 ग्राम- 54,950 रुपये









































