राजनांदगांव : जिले के सिधी समाज के लोगो ने झुलेलाल जयंति श्रध्दा भक्ती के साथ धूमधाम से मनाई…

राजनांदगांव जिले के सिधी समाज के लोगो ने झुले लाल जयंति श्रध्दा भक्ती के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समाज के लोगो ने रानी सागर तालाब मे 20 हजार से अधिक दीपक जलाकर रोशनी की । दीये की रौशनी से पूरा तालाब जगमगा उठा ।इससे पूर्व समुदाय के लोगो ने शहर मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बाजे गाजे के साथ निकली इस शोभा यात्रा मे सिधी समाज के इष्टदेव भगवान वरुणदेव की झांकी आकर्षक का केन्द्र रहा ।

इस शोभायात्रा मे भक्त भक्तीभाव मे लीन होकर थिरकते रहे ।इस दौरान साई झूलेलाल जी जयकारो की गूंज बनी रही लोगो ने जगह जगह शोभायात्राका स्वागत किया । शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए झुलेलाल घाट त्रिवेणी परिसर पहुची ।

जहां पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये ।इस मौके पर सिंधु एकाडमी के सदस्य आशोक पंजवानी ने झुलेलाल जयंति के मौके पर शासकीय अवकाश घोषित किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान विष्णु केअवतार वरुण देव की सिधी समाज सनातन युग से पूजा अर्चना करती आ रही है ।

शोभायात्रा का शुभारंभ चौखडिया पारा से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए झूलेलाल घाट त्रिवेणी परिसर समाप्त हुई यहां पर विधी विधान से पूजा अर्चना कर जोत विसर्जन किया गया ।