back to top

राजनांदगांव : पंचमी पर हुआ माता का श्रृंगार , 2 लाख पदयात्री पहुंचे दर्शन करने…

राजनांदगांव – रविवार को पंचमी होने के कारण सुबह से ही मां बमलेश्वरी के मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ देखे गई । पदयात्रियों के साथ ट्रेनों से भी बड़ी तादाद में भक्त डोंगरगढ़ पहुंचे मंदिर में अनुष्ठान के अलावा ऊपर और नीचे मंदिर में माता का अभिषेक हुआ। पंचमी अभिषेक के साथ मंदिर के खुलने के साथ आरती की गई । जिसमें हजारों दर्शनार्थी साक्षी बने ।

Advertisements

नवरात्र पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए और सीढ़ियों में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं ने दर्शनार्थियों के लिए भंडारे का आयोजन किया । यहां निशुल्क खाना, जलपान मुहैया कराया जा रहा है। वही रायपुर की कुछ संस्थाओं ने गर्म स्वादिष्ट भोजन नाश्ता चाय पानी की व्यवस्था की है।

2 लाख पदयात्री पहुंचे

रायपुर राजनांदगांव होते हुए मुसरा सुकुलदैहान मार्ग के अलावा कवर्धा खैरागढ़ मार्ग से पदयात्री यहां पहुंच रहे हैं । करेला भंडारपुर माता के दरबार में भी पद यात्रियों के पहुंचने की खबर है । महाराष्ट्र के लोग चिचोला के अलावा बोरतलाव मार्ग से पदयात्रा करते हुए माता के दरबार पहुंच रहे हैं । चौथ की रात से पंचमी की सुबह तक लगभग दो लाख तक पद यात्रियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisements

You cannot copy content of this page