
00 शांतिपूर्ण संपन्न हुआ धोबी समाज का चुनाव।
00 धोबी समाज में हर्ष का माहौल।
00 जिला अध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिव पद के लिए संपन्न हुआ चुनाव।
राजनांदगांव जिला झेरिया धोबी समाज राजनांदगांव के तत्वाधान में 3 पद जिला अध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिव पद के लिए 16 अप्रैल दिन रविवार को दीनदयाल नगर स्थित समाज के भवन में सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद शाम 4:00 बजे चुनाव का परिणाम समाज के निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किया गया।
जिला झेरिया धोबी समाज द्वारा आयोजित चुनाव के परिणाम के बाद जिला अध्यक्ष पद के लिए डॉ लेखराम निर्मलकर निवास भर्रेगांव एवं जिला सचिव पद के लिए रोहित निर्मलकर निवास किरगाहा टोला एवं जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश्वर निर्मलकर निवास बैगाटोला भारी बहुमत से निर्वाचित हुए।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा संपन्न हुआ चुनाव के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर ने चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों सहित सामाजिक बंधुओं एवं प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं अपना कीमती मत प्रदान किया उन्हें साधुवाद करते हुए चुनाव जिताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर लेख राम निर्मलकर ने कहा कि सामाजिक बैठक कर अतिशीघ्र नवीन बायलाज बनाकर समाज के कानून व्यवस्था को दूरस्थ किया जाएगा प्रतिवर्ष सामाजिक बैठक साल में हर 3 माह में आयोजित किया जाएगा जिसमें आप समस्त क्षेत्र अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य हमेशा उपस्थित रहने का आग्रह किया प्रतिवर्ष संत गाडगे महाराज जी का जयंती समस्त परिक्षेत्र में मनाया जाना चाहिए जिससे एक दूसरे का मेल मिलाप होता रहे और समाज में एक अच्छा संदेश जाए जो राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपना एक पहचान बना सके।
इस दौरान जिला झेरिया धोबी समाज राजनांदगांव के 17 परिक्षेत्र के सामाजिक बंधु एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।









































