back to top

भिलाई : नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस गिरफ्तार…

भिलाई । वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपी के रीवा मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम रीवा रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के धारा 376 भादंवि 3, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Advertisements

वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 16 अक्टूबर 2022 को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि रजनीश पटेल ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद अपराध दर्ज हुआ तो वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि आरोपी रजनीश मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है। इसके बाद उसकी लोकेशन सर्च करने का प्रयास किया गया। पीड़िता के बताए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को लगभग सात माह बाद आरोपी का सुराग लगा ।

पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गृहग्राम आबी रीवा थाना मनगवा (मप्र) में रह रहा है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया और मध्यप्रदेश के थाना मनगवा की पुलिस के सहयोग से आरोपी रजनीश पटेल को गिरफ्तार कर थाना वैशाली नगर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page