
राजनांदगांव 23 जून | सूनसान का लाभ लेकर मासूम का अपहरण करने के इरादे से पहुंचे आरोपी मां द्वारा शोर मचाये जाने पर मौके से फरार हो गये | बाद में परिजनों एंव पड़ोसियों ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा |
गंडाई थाना क्षेत्र में एक मासूम के अपहरण का मामला माँ की सक्रियता से असफल हो गया आज पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की दोपहर से उसकी भतीजी और बहू ही घर पर थे इसी सुनेपन का लाभ उठाकर दो अज्ञात व्यक्तियों ने 7 वर्षीय बच्ची की बहला -फुसलाकर अपहरण करने का प्रयास किया मौके पर बच्ची की माँ के आ जाने एंव शोर मचाने पर दोनों व्यक्तित् भाग गये | पुलिस ने धारा भांद्स का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |
घटना कारित कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे जिसे घटना स्थल के आस – पास रहने वाले आमजन एंव पीड़ित परीवार् के परिजनों के द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया | आरोपी मोती लाल टेकाम पिता गरभू टेकाम् निवासी ग्राम कटकटोला गिडौरी बिरसा बालाघाट मध्य प्रदेश , नागजी पिता गोवा रबारी निवासी खारा पासवरिया, पासवाडी, खारा सातापार्, अंजार, कच्छा भुज , गुजरात के निवासी है आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं |









































