
- राजनांदगांव। नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है आम नागरिकों को आवागमन करते समय इनसे बच कर गुजरना पड़ता है, सबसे ज्यादा परेशानी रात्रि में आवागमन करने वालों को होती है। झुंड के झुंड चौक – चौराहों पर इनका जमावड़ा देखा जा सकता है।
स्थानीय वार्ड नं. 9 शंकरपुर में विगत कई दिनों से कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। यह कुत्ते अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं रात्रि में काम से वापस आने वाले लोगों पर टूट पड़ते हैं।
कई बार अनेक लोगों को कुत्ते ने काटा भी है, इससे लोगों में डर का माहौल है। पूर्व में कंचन बाग, लखोली, नंदई क्षेत्र में भी कुत्ते आतंक से वहां के रहवासी सशंकित है। नगर निगम बीच-बीच में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान तो चलाता है लेकिन थोड़े दिनों बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है,
इधर बरसात के दिनों में आवारा कुत्तों का हमला और बढ़ जाता है ऐसे में आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा पुनः आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाने की जरूरत है।









































