राजनांदगांव : आरोपियों के कब्जे से पृथक पृथक कुल 32 पौवा देशी शराब तथा 500 रुपये नगद बिक्री रकम जप्त…

अवैध शराब बिक्री पर घुमका पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत 02 कार्यवाही

आरोपी
1.- राकेश दुबे पिता सत्यदेव उम्र 42 साल साकिन ग्राम घुमका थाना घुमका

  1. मुरली पाटीला पिता सरजू पाटीला उम्र 26 साल साकिन ग्राम घुमका थाना घुमका

घुमका पुलिस के द्वारा आज दिनांक 11/08/2023 को मुखबिर सूचना पर ग्राम घुमका में आरोपी 1. राकेश दुबे के द्वारा ग्राम घुमका में अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी राकेश दुबे के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब एवम बिक्री रकम 250 रुपये, जप्त किया गया |

  1. आरोपी मुरली पाटीला द्वारा ग्राम घुमका में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी मुरली के कब्जे से 17 पौवा देसी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 250 रूपये जप्त किया गया |

दोनों आरोपियों के विरूध्द थाना घुमका में अपराध क्रमांक क्रमशः 99 /23, धारा 34 ( 1 ) आबकारी एक्ट एवं 100/ 23 धारा 34( 1) आबकारी एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही की गई ।