back to top

राजनांदगांव : लाव लश्कर के साथ मन्ना लाल यादव ने की कांग्रेस से दावेदारी…

राजनांदगांव – कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष मन्ना लाल यादव ने आज बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन जाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। दावेदारी पेश करते हुए श्री यादव ने कहा कि राजनांदगांव विधानसभा सीट इस बार भाजपा के हाथों से खिसकना तय है।

Advertisements

क्योंकि 20 साल से डॉ रमन सिंह जैसे भाजपा नेता के हाथ में रहकर भी यह शहर शहर के जैसा विकास नहीं कर पाया। आज भी गांव लगता है। मन्ना यादव के साथ दावेदारी के दौरान को देखकर ऐसा लग रहा था।

जैसे कोई बड़ा मंत्री फिर से दावेदारी पेश करने आया हो शुरुआती माहौल से ही ऐसा लग रहा था जैसे कांग्रेस की टिकट मिल जाने के बाद श्री यादव प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करने का दाम खम रखते हैं। कांग्रेस भवन में मन्ना लाल यादव के साथ हरीश यादव, नारायण यादव, मुकेश यादव, भोला यादव,

शीला यादव, सुनीता यादव, भारती यादव, मधु यादव, नारायण यादव, सुरेश यादव, गुडेश यादव, श्याम चौबे, केशर यादव सहित कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page