
राजनांदगांव 24 अगस्त 2023। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए विधानसभावार सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल, वीडियो निगरानी टीम तथा वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया है। गठित दल कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यक्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल-
इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत संभागीय लेखाधिकारी कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव श्री गोर्तिराज भास्कर को सहायक व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, वहीं लेखा दल में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक कार्यालय जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री कोरेन लियुस कुजुर, लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा श्री महेश कुमार वाघमारे,
सहायक ग्रेड-2 कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री चन्द्रकिशोर देवांगन, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री दिनेश कुमार देवांगन शामिल है।
लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बधियाटोला श्री रामकुमार देवांगन को रिजर्व में रखा गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत लेखाधिकारी कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव श्री टेकेन्द्र कुमार भट्ट को सहायक व्यय प्रेक्षक बनाया गया है,
वहीं लेखा दल में सहायक लेखाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित राजनांदगांव श्री मुकेश कुमार सोनी, लेखापाल कार्यालय जिला हाथकरद्या राजनांदगांव श्री डालचंद कोरी, सहायक ग्रेड-2 कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री टीके महोबिया, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री संतोष देवांगन शामिल है। लेखापाल शासकीय उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय भर्रेगांव श्री राजेन्द्र कुमार रामटेके को रिजर्व में रखा गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव श्री मुकुल कुमार को सहायक व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, वहीं लेखा दल में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक कार्यालय जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री ओम प्रकाश जैन, लेखापाल कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डोंगरगांव श्री विवेक सिंह भारद्वाज,
सहायक ग्रेड-2 कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री रामलाल साहू, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री प्रकाश कौमार्य गठित दल में शामिल है। लेखापाल कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री कमलेश कुमार हेड़ाऊ को रिजर्व में रखा गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग संभाग राजनांदगांव श्री निशांत सिंह को सहायक व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, वहीं लेखा दल में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक कार्यालय जनपद पंचायत छुरिया श्री प्रेमानंद रामटेके, लेखापाल कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरिया श्री जनरैल सिंह भाटिया, सहायक ग्रेड-3 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री हरिशंकर मेश्राम, सहायक ग्रेड-3 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री चेतन लाल साहू शामिल है। सहायक ग्रेड-2 कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री विवेक शर्मा को रिजर्व में रखा गया है।
वीडियो अवलोकन टीम
विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया गया है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री अभिषेक मसीह एवं सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रामखिलावन देवांगन को सहायक बनाया गया है। सभी विधानसभा क्षेत्र में वीडियो अवलोकन के लिए 2 दलों का गठन किया गया है। दल क्रमांक 1 सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दल क्रमांक 2 दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अपने कार्यों का निर्वहन करेंगी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत वीडियो अवलोकन टीम के दल क्रमांक 1 में
कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ से बाल विकास परियोजना अधिकारी के. सरोजा अयंगार, पर्यवेक्षिका श्रीमती मोनिका सुखतेल व श्रीमती सुभद्रा राणे तथा दल क्रमांक 2 में शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ के सहायक प्राध्यापक श्री प्रदीप कुमार जाम्बूलकर व सहायक ग्रेड-2 श्री नितिन शांडिल्य एवं सहायक ग्रेड-3 कार्यालय कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़ श्री दौलत लाउत्रे शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत दल क्रमांक 1 में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना से बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर, पर्यवेक्षिका श्रीमती हुलास सिन्हा व सुश्री ज्येाति सिंह तथा दल क्रमांक 2 में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना से जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्रकिशोर लाडे, सहायक ग्रेड-2 श्री सुरेश कुमार मिश्रा व श्री अंकित जैन शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत दल क्रमांक 1 में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगांव से बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार साहू, पर्यवेक्षिका पद्मा चंद्रवंशी व वन्दना साहू तथा दल क्रमांक 2 में सीएसी संकुल कोकपुर डोंगरगांव श्री राहुल कुमार जैन, सहायक ग्रेड-2 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव श्री सेवाराम पटेल, सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जल संसाधन बैराज संभाग डोंगरगांव श्री अमन महिलाने शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत दल क्रमांक 1 में एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरिया से परियोजना अधिकारी कमलवती मरकाम, पर्यवेक्षिका सुश्री प्रियंका साहू व श्रीमती रंजिता कुलमित्र तथा दल क्रमांक 2 में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय विकासख्ंाड शिक्षा अधिकारी छुरिया श्री पीडी साहू, संकुल समन्वय छुरिया श्री कमल देवांगन, संकुल समन्वयक चिचोला श्री विकास गुप्ता शामिल है। संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव श्री विनोद जंघेल, पर्यवेक्षिका कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगांव श्री लक्ष्मी सोनकर व संकुल समन्वयक भोलापुर श्री जितेन्द्र मोटघरे को रिजर्व में रखा गया है।
वीडियो निगरानी टीम
विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु प्रत्येक विधानसभावार विभिन्न वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक दल के साथ एक वीडियो ग्राफर की ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय नेहरू स्नाकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ से दल क्रमांक 1 में ग्रंथपाल श्री नितेश कुमार तिरपुड़े, दल क्रमांक 2 में सहायक प्राध्यापक श्री गुलशन कुमार सिन्हा, दल क्रमांक 3 में सहायक प्राध्यापक श्री राजूराम कोचे,
दल क्रमांक 4 में सहायक प्राध्यापक श्री ओमप्रकाश वर्मा, दल क्रमांक 5 में सहायक प्राध्यापक श्री हेमूराम पदंमे व दल क्रमांक 6 में सहायक प्राध्यापक श्री अविनाश सिंह वीडियो निगरानी टीम में शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से दल क्रमांक 1 में सहायक प्राध्यापक श्री युनूस रजा बेग, दल क्रमांक 2 में सहायक प्राध्यापक श्री राजकुमार बंजारे,
दल क्रमांक 3 में सहायक प्राध्यापक श्री हेमंत नन्दागौरी, दल क्रमांक 4 में सहायक प्राध्यापक श्री ललित प्रधान आर्य, दल क्रमांक 5 में सहायक प्राध्यापक श्री डाकेश्वर कुमार वर्मा, दल क्रमांक 6 में सहायक प्राध्यापक श्री प्रवीण कुमार साहू, दल क्रमांक 7 में सहायक प्राध्यापक श्री गुरप्रीत सिंह भाटिया, दल क्रमांक 8 में सहायक प्राध्यापक श्री चिरंजीव पाण्डेय, दल क्रमांक 9 में सहायक प्राध्यापक श्री लेखा प्रसाद उर्वाशा वीडियो निगरानी टीम में शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव से दल क्रमांक 1 में सहायक प्राध्यापक श्री आशाराम साहू, दल क्रमांक 2 में सहायक प्राध्यापक श्री मन्नुलाल नायक, दल क्रमांक 3 में सहायक प्राध्यापक श्री गणेश कुमार नेताम, दल क्रमांक 4 में सहायक ग्रंथपाल श्री गौतम कुमार नेताम एवं शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया से दल क्रमांक 5 में सहायक प्राध्यापक श्री नरेन्द्र कुमार उमरिया,
दल क्रमांक 6 में सहायक प्राध्यापक श्री उष्यंत कुमार चनाप, दल क्रमांक 7 में सहायक प्राध्यापक श्री विनय चौर, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से दल क्रमांक 8 में सहायक प्राध्यापक श्री माजिद अली, शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव से दल क्रमांक 9 में सहायक प्राध्यापक श्री अमरनाथ निषाद शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लालबहादुर नगर से दल क्रमांक 1 में सहायक प्राध्यापक श्री अरूण कुमार साहू, शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव से दल क्रमांक 2 में सहायक प्राध्यापक श्री चेतन कुमार साहू एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव से दल क्रमांक 3 में सहायक प्राध्यापक श्री शिवेन्द्र कुमार नागपूरे, दल क्रमांक 4 में सहायक प्राध्यापक श्री अनिल कुमार चन्द्रवंशी, दल क्रमांक 5 में सहायक प्राध्यापक श्री गुणवंत दास खरे तथा शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यलाय राजनांदगांव से दल क्रमांक 6 में सहायक प्राध्यापक श्री बसंत कुमार सोनबेर शामिल है।
शासकीय रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय घुमका के सहायक प्रध्यापक श्री दीपक वर्मा, शासकीय आदर्श महाविद्यालय सोमनी के सहायक प्राध्यापक श्री कश्यप राठौर व श्री पंकज कुमार भारती, शासकीय नेहरू स्नाकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के सहायक प्राध्यापक श्री बेदप्रकाश साहू, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के के सहायक प्राध्यापक श्री प्रमोद कुमार महीश को रिजर्व में रखा गया है।









































