back to top

VISION TIMES : रकम को दोगुना करने के नाम पर 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई । पानाभपुर पुलिस ने रकम को दोगुना करने के नाम पर करीब 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को झांसा देकर शेयर मार्केट में रकम निवेश करता था।

Advertisements

पद्मनाभपुर दुर्ग थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस उमेश गुप्ता ने बताया कि सरिता बंसोड निवासी मैत्रीकुज रिसाली भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी राजेश चन्द्राकर वर्ष 2017 से शेयर मार्केट में ऑनलाईन ट्रेडिंग का कार्य करते आ रहा है।

वह आरआरबी ट्रेडिंग एंड कन्सलटेन्सी सर्विसेस प्राईवेड लिमिटेड के नाम से आदर्श नगर दुर्ग में एक फर्म खोलकर, ग्राहकों से पैसा लेकर शेयर मार्केट में लगाया करता था और 90 दिनों में पैसे को डबल करने का आश्वासन देकर धोखाधड़ी करता था। 4 अगस्त 2022 को प्रार्थिया से 7,00,000/- रूपये लेकर रकम को दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने पर प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में धारा 420, 406 भादंवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी बिलासपुर से लाकर पूछताछ किया गया।

आरोपी इन्वेस्टर के रकम को 45 दिनों में 10-15 प्रतिशत के हिसाब से तथा 90 दिनों में पैसा को डबल करके देने का झूठा आश्वासन दिया करता था। प्रार्थिया सरिता बंसोड के अलावा आरोपी ने राहूल तिवारी से 8,00000/- रूपये, डामेश्वर वर्मा से 21,50000/- रूपये, अजय पटेल से 14,00000/- रूपये, पुष्पा मानिकपुरी से 4,50000 /- रूपये, विकास कुमार से 2,78,000/- रूपये, रोमिन राय से 200000 /- रूपये तथा समचल से 100000/- रूपये लिया तथा इन लोगों को भी 08 माह में 60-70 प्रतिशत ग्रोथ (डबल) करके दूंगा बोलकर अपने बैंक कोटक महेन्द्रा, स्टेट बैंक आफ इंडिया. ए.यू. स्माल फाईनस बैंक खाता में डालकर एवं ग्राहकों से लिये पैसों के एवज में अपने बैंक खाते का हस्ताक्षर युक्त चेक सिक्यारिटी के तौर पर दे दिया।

आरोपी ने इन पैसों से तीन-चार पहिया वाहन तथा एमजी हेक्टर खरीदा था। जिसे जप्त किया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी राजेश चन्द्राकर पिता रामअवतार चन्द्राकर (28 साल) ग्राम वघर्रा थाना कुन्डा, जिला कबीरधाम निवासी हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page