back to top

VISION TIMES : रविवार 10 सितंबर को चिल्हाटी में प्रतिभा सम्मान समारोहका आयोजन…

वरिष्ठ अधिकारियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा विद्यार्थियांे एवं युवाओं का किया जाएगा मार्गदर्शन

Advertisements


आदिवासी विकास एवं उत्थान संगठन के द्वारा अंबागढ़ चैकी विकासखण्ड के ग्राम चिल्हाटी में रविवार 10 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक श्री नीलकण्ठ कोमरे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईपीएस आॅफिसर एवं सेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल धनोरा बालोद श्री डीआर आचला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत चिल्हाटी श्री जीतराम चंद्रवंशी करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गोण्डवाना समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र नेताम, शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. केआर मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंबागढ़ चैकी श्री अर्जुनराम कुर्रे, जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चंद्रेश ठाकुर, प्राचार्य शासकीय उच्चतर विद्यालय चिल्हाटी श्री धमेंद्र कुमार सारश्वत, शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. खेमू रावटे, ब्लाॅक अध्यक्ष गोण्डवाना समाज श्री गोविंद टेकाम, ब्लाॅक अध्यक्ष अंबागढ़ चैकी श्री संत कुमार नेताम, जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री लखन सोरी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, श्री शंकर कुंजाम, डाॅ. श्रीराम कुंजाम, थाना प्रभारी चिल्हाटी श्री खोमन भण्डारी, खेल अधिकारी शासकीय महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी श्री मोरध्वज एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के नव नियुक्त शासकीय सेवकों, मेधावी विद्यार्थियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं समाज सेवकों द्वारा समाज के युवाओं एवं विद्यार्थियों का कैरियर मार्ग दर्शन भी किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page