राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 के लिए समय-सारणी जारी…

जिले के 3 परीक्षा केन्द्रों में शामिल होगें 1499 परीक्षार्थी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। समय-सारणी अनुसार हाईस्कूल परीक्षा 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2023 तक एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 26 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक  होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 के लिए जिले में  3 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल 1499 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के सफल संचालन के लिए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नकल रोकने एवं परीक्षा के सफल संचालन करने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।