back to top

VISION TIMES : जेठ ने किया महिला पर धारदार हथियार से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल…

भिलाई जिले के अंडा थाना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ । उसका जेठ पुरानी रंजिश में हत्या करने के इरादे से उस पर हमला किया। जेठ ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मकान मालिक की मदद से महिला को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisements

अंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी भाठा ग्राम अण्डा निवासी राखी देशलहरे यहां सुनील देवांगन के मकान में पति महेन्द्र देशलहरे के साथ किराए में रहती है। पति हार्डवेयर दुकान में काम करता है। सुबह पति के काम पर जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी। शाम करीब चार बजे महिला का जेठ केशव राम देशलहरे घर पर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान महिला चिल्लाने लगी तो मकान मालिक सुनील देवांगन बीच बचाव करने आया। तब तक महिला का जेठ केशव राम ने कई वार किए और वहां से फरार हो गया। धारदार हथियार के वार से महिला बेसुद होकर गिर गई।

महिला के शरीर, सिर, सीना, दोनों हाथ, कलाई एवं उंगलियों में एवं बाये पैर के घुटना पीठ में चोट आई है। मकान मालिक सुनील देवांगन ने डायल 112 को कॉल किया और एंबुलेंस आने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में महिला का बयान लेने के बाद अंडा थाना पुलिस ने आरोपी केशव देशलहरा के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page