back to top

खैरागढ़ : अमरपुर के जंगल में मिला टिफिन बम,भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद…

खैरागढ़, । विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जिले की पुलिस टीम को थाना मोहगांव क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के दौरान टिफिन बम बरामद करने मे सफलता मिली है।

नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुँचाने लगाए गए टिफिन बम के साथ साथ बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र सहित सरहदी जिलों में जारी सर्चिंग के दौरान पुलिस को क्षेत्र के दरबानटोला, डूमरिया, खर्रा, एवं अमरपुर के जंगलों में एरिया डोमिनेशन एवं एंटी नक्सल गश्त पर गई सीएएफ और बीडीएस की टीम को सर्चिंग के दौरान अमरपुर जंगल के रास्ते में नई खुदाई की गई मिट्टी मिली। संदेह के आधार पर उक्त जगह की बीडीएस टीम से जांच कराए जाने पर उक्त स्थान पर आईईडी होने की आशंका को देखते खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान पुलिस टीम को प्लास्टिक ड्रम में चार किलोग्राम का टिफिन बम, तार, इलेक्ट्रानिक सर्किट मेकेनिज्म, 5 बैटरी, 40 सूतली बम, एक बंडल इलेक्ट्रॉनिक तार सहित नक्सली उपयोग के सामानो में तिरपाल, टॉर्च आरी, सेल चप्पल, लाल कपड़ा, डायरी पेन, दवाई इंजेक् शन, पावर बैक, मेमोरी कार्ड जैसे सामान मिले। पुलिस द्वारा मौके से टिफिन बम जप्त कर बड़ी घटना को नाकाम करने में सफलता मिली है।

पुलिस ने टाडा दलम के नक्सलियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। एसपी अंकिता शर्मा ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिस जवानों को नगद इनाम देने की घोषणा की है। चुनाव और टिफिन बम मिलने के बाद क्षेत्र में नक्सल गश्त अपरेशन को तेज कर दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page