back to top

राजनांदगांव : औधी क्षेत्र के सरखेडा मे भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या…

राजनांदगांव – छग मे विधान सभा चुनाव के शुरुआत होते हि मोहला मानपूर जिले के औधी क्षेत्र के सरखेडा मे भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी है । भाजपा नेता का नाम बिरजू तारम बताया गया है जो कि मोहला मानपूर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा शक्ति केन्द्र के संयोजक थे ।

Advertisements

घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है ।जब बिरजू तारम अपने घर से खाना खाकर गांव के हि दुर्गा पंडाल की ओर जा रहे थे तब कुछ लोग हथियार से लैस गांव पहुचे और गोली मार कर हत्या कर दिया है मृतक को चार गोली लगी है जिसके खोखे मिले है ।

 इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है इस मामले मे राजनांदगांव रेज के पुलिस आई जी राहुल  भगत का कहना है कि सरखेडा में भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या में नक्सलियों का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता ।हत्या को गंभीरता से लेते हुए  एक वरिष्ट अधिकारी के नेतत्व में टीम गठित की गई , वही  सर्चिग तेज कर सीमाओ सील कर दिया गया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page