
विधानसभा निर्वाचन 2023

- राजनांदगांव 02 नवम्बर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे तथा विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी द्वारा निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों का लेखा जांच परीक्षण किया गया।
- इसके अंतर्गत व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत 01 नवम्बर 2023 को आयोजित लेखा जांच परीक्षण में निर्वाचन लडऩे वाले 10 अभ्यर्थी में से 7 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री बहादुर कुर्रे का 3 लाख 50 हजार 360 रूपए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री लोकनाथ भारती का 1 लाख 45 हजार 680 रूपए,
- भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री विनोद खांडेकर का 20 लाख 9 हजार 114 रूपए, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल का 12 लाख 30 हजार 424 रूपए, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री नारायण जगने का 5 हजार रूपए, आजाद जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री रामसाय राठौर का 5 हजार रूपए, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री विक्की कुमार चेलक का 43 हजार रूपए,
- निर्दलीय अभ्यर्थी श्री नितिन कुमार भाण्डेकर का 5 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विनायक धमगाये का 5 हजार 504 रूपए एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्री हेम कुमार सतनामी का 6 हजार 300 रूपए अब तक व्यय हुआ है।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 31 अक्टूबर 2023 को आयोजित लेखा जांच परीक्षण में कुल निर्वाचन लडऩे वाले 29 अभ्यर्थी में से 25 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री गिरीश देवांगन का 7 लाख 76 हजार 300 रूपए, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी डॉ. रमन सिंह का 6 लाख 86 हजार 356 रूपए, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी बिंदू फूले का 56 हजार 175 रूपए,- आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी श्री ढालचंद साहू का 23 हजार 900 रूपए, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अभ्यर्थी श्री मनीष देवांगन का 17 हजार 500 रूपए, समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री राजकुमार का 78 हजार 757 रूपए, रिपब्लिकन पक्ष (खोरिपा) के अभ्यर्थी प्रतिमा वासनिक का 10 हजार रूपए, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी फूलेश्वरी साहू का 10 हजार रूपए, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री देबीलाल सिरमौर का 10 हजार 200 रूपए, आजाद जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री विमल अग्रवाल का 10 हजार रूपए,
- निर्दलीय अभ्यर्थी चन्द्रमणी वर्मा का 11 हजार 500 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी दीपा लव रामटेके का 27 हजार 950 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री प्रयाग साहू का 39 हजार 120 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री माखन यादव का 13 हजार 50 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राजेन्द्र कुमार भारती का 5 हजार रूपए,
- निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विरेन्द्र दीवान का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मूलचंद साहू का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मृत्युंजय तिवारी का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राकेश तिवारी का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री गुरप्रीत सिंह चहल का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राहुल जैन का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रूपेश दास मानिकपुरी का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री लोकनाथ साहू का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विजय साहू का 10 हजार रूपए एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विशेष धमंगाये का 5 हजार 504 रूपए अब तक व्यय हुआ है।
व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी से निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों का लेखा जांच परीक्षण किया गया। विधानसभा डोंगरगांव अंतर्गत आयोजित लेखा जांच परीक्षण में निर्वाचन लडऩे वाले सभी 12 अभ्यर्थी उपस्थित थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री दलेश्वर साहू का 8 लाख 31 हजार 566 रूपए, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री भरत लाल वर्मा का 12 लाख 70 हजार 893 रूपए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री मुकेश कुमार साहू का 39 हजार 400 रूपए, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्री छत्तर राम चन्द्रवंशी का 78 हजार 649 रूपए, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी श्री नरेश मोटघरे का 61 हजार 93 रूपए, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी हिरदे राम साहू का 32 हजार 400 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मदन लाल टंडन का 5 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रमेश कुमार वर्मा का 23 हजार 500 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री ललित कुमार मारकण्डे का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विक्रम लहरे का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री सुमीत बंजारे का 5 हजार रूपए एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्री हेमंत कुमार सिन्हा का 10 हजार रूपए अब तक व्यय हुआ है। विधानसभा खुज्जी अंतर्गत निर्वाचन लडऩे वाले सभी 10 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती गीता घासी साहू का 7 लाख 81 हजार 984 रूपए,
इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री भोलाराम साहू का 6 लाख 27 हजार 472 रूपए, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री गजेन्द्र कुमार मंडावी का 68 हजार 600 रूपए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री विनोद पुराम का 48 हजार 400 रूपए, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री दीनू राम जांगड़े का 10 हजार रूपए, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी ललिता कंवर का 1 लाख 32 हजार 500 रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री चैनू राम जांगड़े का 10 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री देवव्रत खोब्रागढ़े का 87 हजार रूपए, निर्दलीय अभ्यर्थी रमशीला सोनबोइर का 49 हजार 100 रूपए एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्री संदीप मेश्राम का 11 हजार रूपए व्यय हुआ है।
उल्लेखनीय है कि व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत व्यय लेखा रजिस्टर का तृतीय निरीक्षण रविवार 5 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगढ़ में तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत व्यय लेखा रजिस्टर का तृतीय निरीक्षण शनिवार 4 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया जाएगा।
इसी तरह व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के अंतर्गत तृतीय निरीक्षण शनिवार 4 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव में किया जाएगा।









































