मोहला : मतदान दिवस 7 नवंबर को जिले के संपूर्ण क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित…


       
             मोहला 02 नवंबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत होने वाले विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए 7 नवंबर को होने वाले मतदान के अवसर पर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात दिनांक 5 नवंबर की शाम 5:00 बजे से मतदान तिथि 7 नवंबर को संपूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।

Advertisements

जारी आदेशानुसार जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की सीमा में लगे समीपवर्ती क्षेत्र में भी उपरोक्त अनुसार

उक्त अवधि के लिए शुष्क दिवस घोषित करने की आवश्यकता को देखते हुए इस संबंध में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 5 किलोमीटर की सीमा निर्धारित कर जिले से लगे महाराष्ट्र राज्य के जिला गढ़चिरौली, गोंदिया, चंद्रपुर व बालोद, राजनांदगांव जिला को आदेश की प्रति प्रेषित किया गया है।