back to top

VISION TIMES : दोस्त की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास…

रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने वाले युवक को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार मिंज की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

लोक अभियोजक आरएस भामरा के मुताबिक कोर्ट ने राहुल आहूजा को राजू गुप्ता की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। शराब पीने के विवाद में राहुल ने 13 अगस्त 2019 को राजू के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।