दुर्ग - दिनांक 9 दिसंबर 2023 को भारती विश्वविद्यालय एवं भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में गोदग्राम कोनारी पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम डॉ. अंचल चंद्राकर, डॉ. रामेश्वर थवाईत, डॉ. मंजू रानी द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया।
इसके अतिरिक्त 21 जूनियर डॉक्टर्स द्वारा चार समूहों में सम्पूर्ण ग्राम में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया तथा इलाज योग्य मरीजों को शिविर स्थल तक लाकर निःशुल्क उपचार तथा औषधि प्रदान किया गया। निःशुल्क औषधि वितरण स्वास्थ्य सहायिका श्रीमती निमेश्वरी साहू के सहयोग से हुआ।
शिविर का उद्देश्य विश्वविद्यालय द्वारा समाज सेवा की भावना से गोदग्राम के ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति तथा आर्थिक रूप से अक्षम व नगरीय चिकित्सा सुविधाओं से दूर ग्रामीणों का घर पहुंच निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के आयोजन पर सरपंच श्री भरत लाल चंद्राकार ने विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा शिविर को ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार हेतु बहुत उपयोगी बताया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी तथा गोदग्राम संयोजक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा डॉ. रोहित कुमार वर्मा के विशेष सहयोग से किया गया।